पीजी कॉलेज में छात्रसंघ का मनोनयन, भोज कुमारी बनी अध्यक्ष
cemeYm ëttmfUeg vese fUtp˜us b;he bü mºt 2018-19 fuU r˜Y AtºtmkD fuU v=trfUtrhgtü ytih bntrJ‘t˜g fuU fwU˜ 54 fUGtytuk fuU r˜Y ŒtJeãg;t fuU ytth vh fUGt Œr;rlrgtü fUt Ce bltulgl rfUgt dgt ni> ˜tpxhe fuU Åtht fUGt Œr;rlrgtü fUt 30 Œr;N; brn˜tytuk fuU r˜Y ythrG; rfUgt dgt :t> v=trfUthe YJk fUGt Œr;rlrgtü fuU bÆg r=Ôgtkd f
By
Publish Date: Wed, 26 Sep 2018 08:17 AM (IST)
Updated Date: Wed, 26 Sep 2018 08:17 AM (IST)
बीसीएस शासकीय पीजी कॉलेज धमतरी में सत्र 2018-19 के लिए छात्रसंघ के पदाधिकारियों और महाविद्यालय के कुल 54 कक्षाओं के लिए प्रावीण्यता के आधार पर कक्षा प्रतिनिधियों का भी मनोनयन किया गया है।
लॉटरी के द्वारा कक्षा प्रतिनिधियों का 30 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। पदाधिकारी एवं कक्षा प्रतिनिधियों के मध्य दिव्यांग के प्रतिनिधित्व को पूरा करने के लिए दिव्यांग छात्रा को अलग से मनोनीत किया गया। अध्यक्ष पद पर एमए अंतिम हिंदी की छात्रा भोज कुमारी, उपाध्यक्ष पद पर एमएससी प्रथम सेमेस्टर रसायनशास्त्र की छात्रा शैल कुमारी, सचिव पद पर बीएससी भाग तीन बॉयो की छात्रा तान्या एवं सहसचिव पद पर बीएससी भाग दो गणित के छात्र राहुल शर्मा मनोनीत हुए। मनोनीत छात्र एवं पदाधिकारियों के महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टॉफ सदस्यों ने बधाई दी।
--
फोटो कैप्शन- 25 डीएमटी 16-7
प्रशिक्षण के लिए दल रवाना...
धमतरी। नईदुनिया न्यूज
राजस्थान के जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए महापौर अर्चना चौबे और पार्षदों का दल रवाना हुआ। पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।
---